Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का सिलसिला, आज फिर छपरा में गिरा एक पुल…

बिहार के पुलों को जैसे किसी की नजर लग गई है। हर दिन पुल गिरने की घटनाएं हो रही है। अब तो एक दिन के भीतर एक से अधिक पुल धराशायी हो रहे हैं।

छपरा में बुधवार को दो पुल गिर गए थे। 24 घंटे के भीतर तीसरा पुल भी धराशाही हो गया है। घटना बनियापुर के सरैया पंचायत की है।

दरअसल, अररिया में बकरा नदी पर बने पुल का हिस्सा गिरने के बाद बिहार में पुल गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अनवरत जारी है। छपरा में पिछले 24 घंटे के भीतर तीन पुल धराशाही हो गए हैं।…

गुरुवार की सुबह बनियापुर प्रखंड के सरेया पंचायत में सुबह-सुबह एक और पुल ध्वस्त हो गया। बारिश के कारण पुल कमजोर हो गया और देखते ही देखते गिर गया।

बुधवार को जनता बाजार थाना क्षेत्र में गंडक नदी पर बना पुल तास के पत्तों की तरह बिखर गया था। इसके बाद इसी थाना क्षेत्र के सारण गांव में भी एक पुलिया ध्वस्त हो गई थी।

अब सारण में ही तीसरा पुल गिरा है। लगातार पुल गिरने की घटनाओं से बिहार सरकार सकते में आ गई है और इसे रोकने के लिए रास्ते तलाश किए जा रहे हैं।

बिहार में पिछले 15 दिन के भीतर 10 पुलों के धराशायी होने के बाद सरकार की नींद टूटी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों की हाई लेबल मीटिंग बुला ली। बुधवार को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश जारी किए।

सीएम आवास में बुधवार को अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी। चाय-नाश्ते के साथ अधिकारियों ने सीएम नीतीश कुमार के सामने प्रजेंटेशन दिया और दावा किया कि सरकारी व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। मुख्यमंत्री ने भी वही बातें दुहरायी जो कई सालों से लगातार कहते आ रहे हैं। इसके बाद बैठक खत्म हो गयी।

Related posts

शर्मसार हुआ समाज ! … मुंगेर में एक बच्ची से रेप के बाद निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

समस्तीपुर में अजीबोगरीब मामले आए सामने, सड़क किनारे मिले नवजात की लगी लाखों की बोली… DGP के हस्तक्षेप के बाद चाइल्डलाइन को सौंपा गया बच्चा…

Bihar Now

Are Top Online Pokies And Casinos Israel

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो