राजधानी पटना में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगड़टोली मोड़ के पास बदमाशों ने युवक को गोली मार दी।
गोली मारने के बाद मौके पर अपराधी फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने गोली लगने के गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
