Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

7 th की छात्रा बनी DM, सीतामढ़ी प्रशासन ने उठाया अनोखा कदम…

सीतामढ़ी प्रशासन ने एक अनोखा कदम उठाया. सीतामढ़ी प्रशासन की ओर से ‘मीट योर कलेक्टर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएम और एसपी ने स्कूली लड़कियों को एक दिन के लिए अपने कुर्सी पर बैठाया.

अनिल कुपूर की मशहूर फिल्म नायक की कहानी से जुड़ा हुआ एक दृश्य तब देखने को मिला. जब समाहरणालय में ‘मीट योर कलेक्टर’ कार्यक्रम में आई सरकारी स्कूल की बच्चियों को डीएम ने न सिर्फ उन्हें डीएम-एसपी की कुर्सी पर बैठाया बल्कि कुछ समय के लिए पद की जबाबदेही और कार्यों से रूबरू होने का अवसर भी दे दिया.

सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने 7th क्लास की बच्ची को कुछ घंटों के लिए डीएम बनाया. इसके बाद डीएम साहिबा बच्चियों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गईं.

जहां उन्होंने उनमें से एक बच्ची को एसपी भी बना दिया. रकारी स्कूल की गरीब छात्रा भी एसपी बनते ही अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर ही दी. उसने एक फरियादी की समस्या सुनते ही तुरंत थानाध्यक्ष को फोन कर ठीक से काम करने का निर्देश दिया. थानाध्यक्ष को रिश्वत लिये जाने पर उसे सस्पेंड किये जाने की सख्त चेतावनी भी दे डाली.

इन सब के बाद ऐसा लग रहा था की बच्चों के हौसले को बल और उनके सपनों को नई उड़ान मिल गई. 7th क्लास की की प्रिया डीएम और इसी क्लास की प्रभा एसपी बनी. डीएम काफी सराहना हो रही

आमोद सीतामढ़ी, बिहार नाउ

Related posts

दरभंगा जिला प्रशासन का सराहनीय पहल, स्वराज्य लौटे सभी व्यक्तियों का सर्वेक्षण पूर्ण…

Bihar Now

पटना में फिर एनकाउंटर, भागने की फिराक में था बालू कारोबारी मर्डर केस का आरोपी, पुलिस ने पैर में मारी गोली…

Bihar Now

कोरोना पर भारी पड़ा आस्था, अस्तचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य के साथ छठ का तीसरा दिन समाप्त,एसडीआरएफ टीम ड्यूटी पर तैनात..

Bihar Now