Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय: कुछ इस तरह दरभंगा में एक बच्चे ने दी मौत को मात…

 

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’। ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी। इसी कहावत को साकार करती है दरभंगा स्टेशन पर हुई आज की ये घटना.

आज दरभंगा जंक्शन पर जो कुछ हुआ, वो किसी चमत्कार से कम नहीं है. एक महिला अपने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद गयी,जिससे महिला की मौत मौके पर ही हो गयी, लेकिन बच्चे का बाल नहीं बांका हो सका.बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है..

ट्रेन से टकराते ही महिला के गोद से बच्चा फिसल गया, और दूर जा गिरा। इसमें महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो कर कट गया। लेकिन उस छोटे बच्चे को खरोंच तक नहीं आयी। अचानक से ऐसे दुर्घटना को देख आसपास के लोग भौंचक रह गए। वहीं इससे सनसनी फैल गई। इस हृदय विदारक घटना को देख लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने नवजात शिशु को उठाकर गोद में उठा लिया। मृतक महिला की ऐसी मौत से लोगों का रोम-रोम सिहर उठा।

हादसे के बाद मौके पर आरपीएफ एवं जीआरपी के थानाध्यक्ष ने पहुंचकर जायजा लिया। जहां महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। वहीं शव के पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे महिला की पहचान हो सके। बता दें कि घटना के बाद तकरीबन आधा घंटा दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप्प हो गया।

राजू सिंह,बिहार नाउ,दरभंगा

Related posts

तेजस्वी यादव पहुंचे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर

Bihar Now

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है ‘सु’शासन की सरकार !… तीन दिनों के अंदर एक ही इलाके में बैंक लूट, हत्या और आज फिर एक हत्या… सरेराह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी !

Bihar Now

EX – JDU MLC की मांग, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा… मौजूदा NDA सरकार के गठबंधन पर खड़े किए सवाल !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो