Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… ज्वेलरी शॉप में करोड़ों के आभूषण की लूट, हथियार के बल वारदात को दिया अंजाम… “सु”शासन पर सवाल ?…

समस्तीपुर शहर के बीचोबीच मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया है कि घटना बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे जब शोरूम बन्द हो रहा था इसी बीच 6 से 7 की संख्या में आए अपराधी हथियार लहराते हुए अंदर घुस गए और करीब 20 मिनट तक सभी कर्मियों को पिस्टल के नोक पर लेकर कीमती आभूषण लूट लिए।

इस दरम्यान लूट का विरोध करने वाले कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई।लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी इतने भीड़भाड़ वाले सड़क से आराम से निकल गए।सरेआम हुई इस घटना से व्यवसायियों में खासा नाराजगी देखी जा रही है।लोग दहशत में आ गए है।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।एएसपी संजय पांडे ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ की लूट की जानकारी मिली है हालांकि उन्होंने कहा कि पूरी तरह आंकलन के बाद ही सही रकम की जानकारी मिल सकती है।

उन्होंने दावा किया है कि शोरूम में लगा सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है जिसके आधार पर अपराधियो की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।उन्होंने दावा किया कि जल्द ही लुटे गए आभूषण की बरामदगी कर ली जाएगी।

 

Related posts

मुंगेर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, मौके पर कैंप कर रहे आलाधिकारी…

Bihar Now

पशुपति पारस का दफ्तर हुआ चिराग पासवान के नाम, चिराग पासवान का ये सपना पूरा !…

Bihar Now

RJD के स्थापना दिवस पर जेडीयू का जोरदार हमला, पोस्टर के जरिए बदले तेजस्वी यादव के नाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो