Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जामताड़ा: जान बचाने के लिए यात्री एक ट्रेन से कूदे, दूसरी की चपेट में आए, हादसे में 12 की मौत

झारखंड के जामताड़ा में भयंकर हादसा हो गया है। लोगों पर एक तेज रफ्तार ट्रेन चढ़ गई जिस वजह से 12 लोगों की मौत हो गयी। उपायुक्त, जामताड़ा ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कुछ लोगों की मौत हो गयी। मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी। मेडिकल टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।

करमाटांड़ रेल खंड के कालाझरिया के समीप ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन यात्रियों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, डाउन लाइन में बंगलुरू- यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी।

इस बीच लाइन के किनारे डाले गये कंक्रीट का डस्ट उड़ रहा था। डस्ट को देखकर चालक को संदेश को हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है। ट्रेन को रोकते ही यात्री भी आग के डर से उतरने लगे। इस बीच अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई।

Related posts

केंद्र सरकार पर तेजस्वी का तंज… हमलोग जुमलेबाजी नहीं, काम करते हैं… शिक्षा विभाग के बाद इस विभाग में होगी बंपर बहाली…

Bihar Now

Breaking : राकेश दुबे बनाए गए भोजपुर के नए SP, 3 IPS का तबादला.. सरकार ने जारी की अधिसूचना…

Bihar Now

सूर्य ग्रहण को लेकर सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो