Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को स्पीकर विजय सिन्हा की नसीहत,अपना तेवर विभाग में दिखाइए..

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नोत्तर काल में राजस्व विभाग और नगर विकास विभाग से संबंधित सवाल पूछे जा रहे हैं। नगर विकास विभाग के 4 सवालों का जवाब दिया जाना था। लेकिन विभाग ने चार में सिर्फ 1 सवाल का जवाब ऑनलाइ माध्यम से दिया।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई और कहा कि मंत्री जी आपके विभाग से चार सवालों में सिर्फ एक सवाल का जवाब ऑनलाइन माध्यम से आया है।

अगर ऑनलाइन माध्यम से जवाब आ जाता तो सदस्यों को पूरक पूछने में आसानी होती। विधानसभा अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम सह नगर विकास मंत्री को साफ-साफ कह दिया कि आपका विभाग सही से काम नहीं कर रहा।आप यहां जो तेवर दिखा रहे वही यही तेवर अपने विभाग में दिखाइए

दरअसल बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने हर घर नल का जल योजना को लेकर सरकार से सवाल किया था. इसके जवाब में मंत्री ने विस्तार से सदन को पूरी जानकारी दी लेकिन बीजेपी विधायक मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे और नल जल योजना की खराब स्थिति को लेकर पूरक सवाल किया. इसके बाद डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद यह कहने लगे कि माननीय सदस्य उनके तेवर को देखे ना की जवाब को.

सदन में डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद का यह तेवर देखकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें नसीहत दे डाली. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री महोदय पहले अपने विभाग को अपना तेवर दिखाए. दरअसल बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा इस बात को लेकर नाराज थे कि नगर विकास की तरफ से सदन में ऑनलाइन जवाब नहीं उपलब्ध कराया गया. इसी मामले को लेकर उन्होंने डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद को सदन में नसीहत दे डाली.

Related posts

गरीब के कंधों पर साहब के चालक की सवारी !… हैरान कर देने वाली वीडियो आई सामने… जमुई दौरे पर थे मुख्यमंत्री नीतीश …

Bihar Now

बेगूसराय में अपह्रत युवक की हत्या, खगड़िया से शव बरामद… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Free Popular Pokies Machine No Download Bonus Games

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो