Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गरीब के कंधों पर साहब के चालक की सवारी !… हैरान कर देने वाली वीडियो आई सामने… जमुई दौरे पर थे मुख्यमंत्री नीतीश …

*जमुई से मो.अंजुम आलम की रिपोर्ट*

बारिश से ध्वस्त हुए आधा दर्जन घरों की जांच करने पहुंचे थे सीओ,पानी का बहाव देख रुके,चालक को भेजा

-चालक ने पानी के बहाव को पार कराने की पीड़ित से रखी थी शर्त

जमुई: जमुई में अफसरशाही किस कदर हावी है इसका एक नमूना बरहट प्रखंड क्षेत्र से सामने आया है। यहां साहब की तो बात ही छोड़ दीजिए। उनका चालक भी गरीब के कंधे की सवारी करता है। दरअसल जमुई जिले के बरहद प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पंचायत के घटवारी टोला में भारी वर्षा से गोपाल सिंह सहित कई अन्य लोगों का घर ध्वस्त हो गया था। इसकी सूचना अंचलाधिकारी रणधीर कुमार को दी गई। उसके बाद जांच के लिए को सीओ निकले भी, लेकिन सामने पानी का बहाव देख उनके कदम रुक गए।

बात यह हुई कि उनका चालक ही देखकर आएगा। अब चालक को भी पानी में भीगना मंजूर नहीं था, लिहाजा उसने पीड़ित परिवार को कंधे पर बिठाकर पानी के बहाव से पार करने का फरमान सुना डाला। जिसकी सहमति साहब ने भी दे दी। अब बेचारा गरीब के सामने नुकसान की क्षति पूर्ति का सवाल था,साहब नाराज हो जाते तो फिर क्षतिपूर्ति मिलती या नहीं इसकी गारंटी नहीं थी।

जिस वजह से गरीब पीड़ित गोपाल सिंह ने उसके इस फरमान को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कंधे पर चालक को बिठाया बगल में एक और आदमी चालक को सहारा देता रहा। इसके बाद वह पानी के बहाव को पार कर बारिश में ध्वस्त घर का मुआयना किया। उसकी तस्वीर ली और फिर वापस आ गया। इस बीच किसी ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया। इस वीडियो के संबंध में जब अंचलाधिकारी रणधीर कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ बताने से इनकार कर दिया।

 

Related posts

विकास के नाम पर मची है लूट, भगवान भरोसे है जनता… उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर निशाना…

Bihar Now

तेजप्रताप के बयान पर जेडीयू के नीरज कुमार का जोरदार हमला, कहा – हम कहते थे प्रवासी, तो मिर्ची लगती थी…अब तो भाई तेजप्रताप ही कह डाला…

Bihar Now

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 72 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो