Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Breaking: दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

इस वक्त बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां लहेरियासराय थाना क्षेत्र के राहमगंज के वार्ड नंबर 33 में दो पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई है… जानकारी के मुताबिक बच्चे की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ जिसके बाद विवाद आक्रोश में तब्दील हो गया…

घटना की सूचना मिलते ही पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है… स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बच्चा अपने दरवाजे पर खेल रहा था उसी वक्त एक बाइक सवार रास्ते से गुजरते हुए उस बच्चे को एक थप्पड़ जड़ दिया… इसके बाद बच्चे के परिजन ने उस बाइक सवार की पिटाई कर दी.. कुछ देर बाद बाइक सवार अपने साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों को लेकर उस मोहल्ले में घुस गया और ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी.. यह आरोप स्थानीय लोगों की है…

इस घटना में तीन चार लोग घायल होने की भी सूचना है जिस को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया है… वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे दलबल के साथ मौके पर कैंप कर रही है… हालांकि यह जांच का विषय है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है…. खबर लिखने तक मामला शांत नहीं हुआ है.. पुलिस लगातार स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है….

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

नीतीश से बिना मिले दिल्ली लौटे जेपी नड्डा,स्टेट गेस्ट हाउस में करनी पड़ी मीटिंग, BJP ऑफिस के बाहर बर्खास्त संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन …

Bihar Now

मुख्यमंत्री के बयान पर RJD का पलटवार, पूछा – किसान और कृषि के लिए आपने क्या-क्या किया,यही बता दीजिए…

Bihar Now

बिहार: कुत्ते के निवास प्रमाण-पत्र पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, ‘डॉग बाबू ने भी…’

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो