Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Breaking: दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

इस वक्त बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां लहेरियासराय थाना क्षेत्र के राहमगंज के वार्ड नंबर 33 में दो पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई है… जानकारी के मुताबिक बच्चे की लड़ाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ जिसके बाद विवाद आक्रोश में तब्दील हो गया…

घटना की सूचना मिलते ही पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है… स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बच्चा अपने दरवाजे पर खेल रहा था उसी वक्त एक बाइक सवार रास्ते से गुजरते हुए उस बच्चे को एक थप्पड़ जड़ दिया… इसके बाद बच्चे के परिजन ने उस बाइक सवार की पिटाई कर दी.. कुछ देर बाद बाइक सवार अपने साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों को लेकर उस मोहल्ले में घुस गया और ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी.. यह आरोप स्थानीय लोगों की है…

इस घटना में तीन चार लोग घायल होने की भी सूचना है जिस को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया है… वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे दलबल के साथ मौके पर कैंप कर रही है… हालांकि यह जांच का विषय है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है…. खबर लिखने तक मामला शांत नहीं हुआ है.. पुलिस लगातार स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है….

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बीजेपी ऑफिस में ही जेपी नड्डा के गाड़ी को घेर कर कार्यकर्त्ताओं ने किया जोरदार हंगामा…

Bihar Now

तेजस्वी यादव का शायराना अंदाज में नीतीश पर हमला…”शतरंज में वजीर और जिंदगी में जमीर” अगर मर जाए तो खेल खत्म समझो

Bihar Now

आमरण अनशन पर बैठेंगे बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी…ये है मांग..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो