Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अलर्ट मोड पर पटना जिला प्रशासन !… वोटिंग के दौरान लू से निपटने के लिए कमिश्नर कुमार रवि ने DM को दिए कई अहम निर्देश…

बिहार में हीट वेव के कारण सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई इलाजरत हैं …इसको लेकर मुख्यमंत्री ने सूबों के सभी डीएम व कमिश्नर को लू से निपटने के लिए अहम निर्देश दिए हैं …

हीट वेव के बीच कल यानी 1 जून को लोकसभा के अंतिम चरण के दौरान बिहार में कुल 8 सीटों पर मतदान होने हैं .. जिसमें पटना में दो लोकसभा सीटों पर मतदान कल होना है …

पटना जिला प्रशासन ने कल होने वाले मतदान को लेकर पूरी तैयारियां कर ली है साथ ही हीट वेव को देखते हुए वोटिंग के दौरान इस समस्या से निर्णय लिया है …

वोटिंग के दौरान लू से निपटने के लिए पटना कमिश्नर ने डीएम को अहम निर्देश देते हुए मतदाताओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है …

पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने “1 जून” को मतदान के लिए पटना प्रमंडल अंतर्गत जिलाधिकारियों को मतदान के दौरान लू से निपटने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा है।

जिलाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अत्यधिक गर्मी एवं लू से निपटने की योजना का क्रियान्वयन करने का निदेश दिया गया है।

आयुक्त द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:
– मतदान केंद्रों पर मतदाताओं, मतदान दलों, सुरक्षाकर्मियों, मतदान एजेंटों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें
– खीरा, ककड़ी, तरबूज, बेल का शरबत, सत्तू जैसे ताजे फल/खाद्य पदार्थ की आसानी से उपलब्धता के लिए इसके विक्रेताओं को अपना कारोबार जारी रखने को कहा जा सकता है।
– अस्पतालों में एम्बुलेंस सेवाएं और आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर रहें।
– मतदाताओं को उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी एआरओ और अधिकारी सतर्क रहें।

प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अत्यधिक गर्मी या लू के कारण किसी भी मतदाता या मतदान कर्मी को परेशानी का सामना न करना पड़े…

Related posts

पटना में बदला मौसम का मिज़ाज !… तेज हवा के साथ मौसम हुआ सुहाना, अगले 3 घंटें बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी..

Bihar Now

कोरोना की चपेट में थाना, 14 पुलिसकर्मी सहित 16 कोरोना पाज़िटिव…

Bihar Now

क्राइम से कराह रहा बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?… मुजफ्फरपुर में फिर पत्रकार की हत्या, एक दिन में दो हत्याएं ! …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो