Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में लू लगने से 14 लोगों की मौत, नीतीश सरकार ने स्वीकारा ! … मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को दिए अहम निर्देश…

बिहार में लू लगने से लगभग लगभग 57 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक… जिसमें औरंगाबाद, आरा और बक्सर में लू लगने की वजह से अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है.. लेकिन नीतीश सरकार ने माना है कि 30 जून को लू लगने से 14 लोगों की मौत हुई है …

भीषण गर्मी के कारण हो रही मौतों को देखते हुए औरंगाबाद सहित अन्य जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

वहीं अन्य मीडिया ख़बरों के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 57 लोग लू की चपेट में आ गए, जिनमें उनकी मौत हो गई है… हालांकि नीतीश सरकार ने लू लगने 14 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि की है …

आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से कहा गया है ति 30 मई को दिन के तापमान अत्यधिक वृद्धि हो जाने के फलस्वरूपराज्य में भीषण गर्मी / लू की स्थिति उत्पन्न हुई. अब तक की सूचना के अनुसार भीषणगर्मी/लू से कुल 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है.

जिसमें 10 चुनाव कर्मी एवं 4 अन्य व्यक्ति शामिल हैं. मृतकों में भोजपुर जिला में 5 चुनाव कर्मी, रोहतास में 3 चुनाव कमी, कैमूर जिला में 1 तथा औरंगाबाद जिला में 1 चुनाव कर्मी शामिल हैं.

वहीं 4 अन्य व्यक्तिों की भी अत्यधिक गर्मी की वजह से मौत हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से कहा गया है कि मृतकों के परिजन को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि के भुगतान की कार्रवाई की जा रही है.

अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गर्मी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर सभी जिलों के डीएम ने बात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी और भयंकर लू के प्रकोप से राज्य में उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया है।

 

Related posts

कोरोना से बिहार में 16 वीं मौत,आरा के भोजपुर ‌का निवासी था मृतक…

Bihar Now

Big Breaking: एक स्काॅर्पियो गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, जान बचाने के क्रम में ड्राइवर की मौत…

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडमी में स्पेशल सेशन का आयोजन, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ ज्ञान की नहीं, एक रणनीतिक दृष्टिकोण की भी जरूरत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो