Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना की चपेट में थाना, 14 पुलिसकर्मी सहित 16 कोरोना पाज़िटिव…

बिहार के भागलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच इस महामारी का संक्रमण अब तक थाने तक भी पहुंच गया है। इस बार अकेले नवगछिया में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है | इनमें 14 नवगछिया टाउन थाने के पुलिस पदाधिकारी और जवान भी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इनके अलावा एक मरीज नवगछिया बाजार समिति के पास का चाय दुकानदार है, और एक अन्य स्थानीय ग्रामीण बताया जा रहा है।

पॉजिटिव पाए गए सभी मरीज एक ही चेन के हैं। एक पुलिस अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके चेन से जुड़े नवगछिया टाउन थाने के सभी पदाधिकारियों और जवानों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसके चेन में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस संबध में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल मायागंज भेज दिया गया है। अभी तक नवगछिया में 17 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

सचित कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

बिहार के 9 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति मेडल, IPS और सब-इंस्पेक्टर भी हैं शामिल…

Bihar Now

Big Breaking : अभी-अभी ड्यूटी पर जा रहे एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में सुशासन ?

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बढ़ा 25 मई तक लॉकडाउन, सीएम नीतीश ने किया ऐलान…

Bihar Now