Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : अभी-अभी ड्यूटी पर जा रहे एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में सुशासन ?

नालंदा जिले के रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के समीप ड्यूटी पर जा रहे एक सरकारी डॉक्टर को बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया जिससे डॉक्टर की मौत मौके पर ही हो गई |

बताया जाता है कि नूरसराय थाना इलाके के नोसरा गांव निवासी डॉ प्रियरंजन कुमार प्रियदर्शी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावां में पदस्थापित थे |

आज वे बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी | डॉक्टर की दिनदहाड़े हुई हत्या से नालंदा के चिकित्सकों में रोष देखा जा रहा है | सुचना मिलते ही पुलिस महकमे के आलाधिकारी मौकाए वारदात पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी |

राजेश, नालंदा

Related posts

बिहार में कांग्रेस का जन वेदना मार्च के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन !

Bihar Now

बेगूसराय में निगरानी के हत्थे चढ़ा दारोगा, गिरफ्तारी के लिए मांगे थे रिश्वत…

Bihar Now

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने शत्-शत् नमन किया, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की…

Bihar Now