Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में निगरानी के हत्थे चढ़ा दारोगा, गिरफ्तारी के लिए मांगे थे रिश्वत…

पटना निगरानी की टीम ने बेगूसराय के भगवानपुर थाने में पदस्थापित एक दारोगा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सोमवार (10 जून) की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. दारोगा ने गिरफ्तारी के लिए रिश्वत मांगे थे. निगरानी के हत्थे चढ़े दारोगा का नाम विनीत कुमार झा है. उसे निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया.

बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव निवासी सौरभ कुमार अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके साथ छिनतई और मारपीट की थी. इस मामले में सौरभ कुमार ने भगवानपुर थाने में मामला दर्ज करवाया था.

इस केस का अनुसंधान दारोगा विनीत कुमार झा कर रहे थे लेकिन मामले को उन्होंने ठंडे बस्ते में डाल दिया था. सौरभ ने जब दारोगा विनीत कुमार झा पर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया तो उन्होंने 15 हजार रुपया देने के लिए कह दिया.

इस पूरे मामले में सौरभ कुमार ने जब देखा कि टालमटोल किया जा रहा है और बिना पैसे दिए काम नहीं बनने वाला है तो उन्होंने इस संबंध में पटना निगरानी में शिकायत कर दी. इसके बाद सोमवार (10 जून) को निगरानी ने भगवानपुर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण से रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपया लेते हुए रंगे हाथ दारोगा को गिरफ्तार कर लिया…

Related posts

सुबह सुबह बिहार में फिर एनकॉउंटर, पुलिस और कुख्यात अपराधी में मुठभेड़, गोली लगने से घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती…!

Bihar Now

एक स्कूल से 50 लाख की शराब बरामद,तस्कर फरार…गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की जप्त…

Bihar Now

दानापुर से एसएमभीबी, बेंगलूरु के लिए खुलेगी स्पेशल ट्रेन, गुरुवार से पैसेंजर्स को मिलेगी ये सुविधा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो