Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, सूबे के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी…

बिहार में भीषण गर्मी और हीट वेव से लोग परेशान हैं. अभी अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी 14 जून तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.

खासकर दक्षिण बिहार के सभी जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. 15 या 16 जून से मौसम कुछ बदल सकता है. राज्य के कई जिलों में वर्षा के साथ-साथ गर्मी से राहत मिल सकती है.

आज मंगलवार (11 जून) को राज्य के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भाग के 14 जिलों में रेड अलर्ट की चेतावनी दी गई है. इनमें 14 जिलों में औरंगाबाद, गया, सासाराम, भभुआ, बक्सर, भोजपुर और अरवल के अलावा राजधानी पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय एवं जहानाबाद शामिल है. इन जिलों में अति भीषण गर्मी के साथ अत्यधिक हीट वेव की चेतावनी दी गई है.

उधर दक्षिण पूर्व भाग के मुंगेर, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हीट वेव की चेतावनी दी गई है. उत्तर बिहार में भी उत्तर पश्चिम भाग के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिले में अधिक गर्मी रहेगी. इन सब के बीच आज मंगलवार को किशनगंज, सुपौल और अररिया में हल्की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का संभावना है.

बीते सोमवार को भी राज्य के दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों और उत्तर बिहार में हीट वेव के साथ भीषण गर्मी की स्थिति रही. पटना सहित 20 जिलों में हीट वेव दर्ज किया गया. पटना में रविवार की अपेक्षा 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. हालांकि पटना में हीट वेव का प्रकोप जारी रहा. भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे.

Related posts

Get Real Money Online Pokies

Bihar Now

तेजस्वी यादव व चिराग पर मंत्री नीरज कुमार का जोरदार हमला, NDA की आंधी में जब लालटेन की बुझ गई लौ, तो चिराग की क्या है बिसात ?…

Bihar Now

शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से अब तक 40 लोगों की मौत… ये कैसी शराबबंदी है “सरकार” ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो