Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यबिहार

दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत,कई घायल…

बेगूसराय से इस बात एक बड़ी खबर सामने आ रही है जब बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है । घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया की है…

। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के मीर अलीपुर के रहने वाले अमित कुमार सिंह के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर से आज यह सभी लोग पंचवीर बारात गए थे और वापस लौट रहे थे इसी दौरान ड्राइवर नें नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और यह हादसा हुआ ।

घायलों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी सुरेश राय एवं दिवाकर राय, बलिया थाना क्षेत्र के लिए भगत पुर निवासी निशांत कुमार, छोटू कुमार एवं सोनू कुमार के रूप में की गई है..

। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Special Report : कोरोना के ख़तरों के बीच धार्मिक आयोजनों का जोखिम,चैत्र नवरात्र पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा…मेले को प्रतिबंधित कर सकता है प्रशासन ?…

Bihar Now

विपक्षी एकता की बैठक में महामंथन जारी, नीतीश कुमार बन सकते हैं UPA के कंवेनर…

Bihar Now

एक बार फिर बिहार नाउ की खबर का असर,महज 24 घंटे के अंदर ठीक हुआ पानी टंकी…

Bihar Now