Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दो दिवसीय कोसी शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में सहरसा पहुंचे DGP…

नशा व अपराध मुक्त हो बिहार – जय बिहार जय जय बिहार के नारे से गुंजयमान रहा कला भवन सहरसा…

सहरसा :- जिला के सुपर बाजार स्थित लक्ष्मीनाथ गोंसाई कला भवन में आयोजित दो दिवसीय कोसी शिखर सम्मेलन के समापन समारोह के मौके पर पुलिस महानिदेशक बिहार गुप्तेश्वर पांडे सहरसा पहुंचे और आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

कोसी शिखर सम्मेलन में स्कूली बच्चों के हाथों से बने तरह-तरह के चित्रकारी और लगे प्रदर्शनी ने गुप्तेश्वर पांडे को अपनी ओर आकर्षित किया। बड़ी ही देर तक डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बच्चों के हाथों द्वारा बनाए गए चित्रकारी और प्रदर्शनी को देखा और बच्चों का हौसला अफजाई किया।

मंच को संबोधित करते हुए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने शराबबंदी कानून को सही मानते हुए बताया कि जिस दिन जनता ठीक तरह से जाग जाएगी उस दिन बिहार में संपूर्ण शराबबंदी अपने आप हो जाएगी। शराबबंदी होने के बाद लोग अब कहीं-कहीं पर छुप-छुपकर शराब पीते हैं लेकिन उसे हिम्मत नहीं कि वह चौक चौराहे पर जाकर शराब पियें क्योंकि पुलिस का ख़ौफ उनके अंदर है। मौके पर आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस विभाग के तमाम आलाधिकारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहे।

रितेश हन्नी बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

पटना में खुला बिहार के निजी क्षेत्र का पहला फिजियोलॉजी लैब… बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ…

Bihar Now

मैथिली भाषा के साथ सौतेला व्यवहार क्यों ?- बिहार कांग्रेस…

Bihar Now

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का एक और बड़ा एलान, रसोईयों और स्कूल गार्ड की सैलरी हुई दोगुनी

Bihar Now