Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

दो दिवसीय कोसी शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में सहरसा पहुंचे DGP…

नशा व अपराध मुक्त हो बिहार – जय बिहार जय जय बिहार के नारे से गुंजयमान रहा कला भवन सहरसा…

सहरसा :- जिला के सुपर बाजार स्थित लक्ष्मीनाथ गोंसाई कला भवन में आयोजित दो दिवसीय कोसी शिखर सम्मेलन के समापन समारोह के मौके पर पुलिस महानिदेशक बिहार गुप्तेश्वर पांडे सहरसा पहुंचे और आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

कोसी शिखर सम्मेलन में स्कूली बच्चों के हाथों से बने तरह-तरह के चित्रकारी और लगे प्रदर्शनी ने गुप्तेश्वर पांडे को अपनी ओर आकर्षित किया। बड़ी ही देर तक डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बच्चों के हाथों द्वारा बनाए गए चित्रकारी और प्रदर्शनी को देखा और बच्चों का हौसला अफजाई किया।

मंच को संबोधित करते हुए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने शराबबंदी कानून को सही मानते हुए बताया कि जिस दिन जनता ठीक तरह से जाग जाएगी उस दिन बिहार में संपूर्ण शराबबंदी अपने आप हो जाएगी। शराबबंदी होने के बाद लोग अब कहीं-कहीं पर छुप-छुपकर शराब पीते हैं लेकिन उसे हिम्मत नहीं कि वह चौक चौराहे पर जाकर शराब पियें क्योंकि पुलिस का ख़ौफ उनके अंदर है। मौके पर आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस विभाग के तमाम आलाधिकारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहे।

रितेश हन्नी बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Casino Canmore Australia

Bihar Now

सामाजिक विज्ञान में शोध पद्धतिशास्त्र विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, पूर्व विधानपार्षद सहित कई गणमान्य व्यक्ति ने रखे अपने विचार..

Bihar Now

बिहार राज्य का खर्च पहली बार 2 लाख करोड़ रुपए के पार…न्याय के साथ विकास के उद्देश्य के साथ राज्य के विकास की गढ़ी जा रही नई गाथा…

Bihar Now