Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में खुला बिहार के निजी क्षेत्र का पहला फिजियोलॉजी लैब… बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ…

बिहार के निजी स्वास्थ्य सेवा में डॉक्टर प्रभात रंजन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर का अहम योगदान: देवेश चंद्र ठाकुर

निजी क्षेत्र का बिहार का पहला फिजियोलॉजी लैब खोलना साहसिक प्रयास :डॉक्टर संजय जयसवाल

डॉ प्रभात रंजन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर आशा की किरण: डॉक्टर सहजानंद प्रसाद

पटना : बिहार का पहला निजी क्षेत्र का फिजियोलॉजी लैब का शुभारंभ बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में डॉक्टर प्रभात रंजन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के परिसर में प्रारंभ हुआ। जिसका शुभारंभ बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया से सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल, आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया

इस अवसर पर फिजियोलॉजी लैब की प्रमुख डॉ रूपम रंजन तथा डॉक्टर प्रभात रंजन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के प्रभात रंजन भी उपस्थित थे।इस अवसर पर अपने संबोधन में बिहार विधान परिषद के सभापति डॉ देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि बिहार में निजी क्षेत्र का पहला फिजियोलॉजी लैब स्थापित करने के लिए डॉ प्रभात रंजन तथा रूपम रंजन बधाई के पात्र हैं।

कोविड काल में भी इन लोगों ने बढ़ चढ़कर बिहार की मरीजों की निशुल्क सेवा की है। जो एक अनुकरणीय कार्य है ऐसे साहसिक प्रयास से ही निजी क्षेत्र में बिहार के स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकता है । इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में बेतिया से सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते बिहार के दर्द को समझते हैं

डॉ प्रभात रंजन एवं डॉ रूपम रंजन ने साहसिक कार्य किया है वह अनुकरणीय है निजी क्षेत्र में जांच तथा अन्य पैथोलॉजी फिजियोलॉजी जांच बिहार में घोर अभाव जिस तरह से विश्व स्तरीय जांच की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

यह कार्य अनुकरणीय है।अपने संबोधन में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद ने कहा कि डॉ प्रभात रंजन डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर बिहार के मरीजों के लिए सबसे बेहतर कार्य करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सक बिहार में चिकित्सा क्रांति ला सकते हैं आयोजित समारोह में कई गणमान्य पटना के ख्याति प्राप्त चिकित्सक भी उपस्थित थे।

Related posts

Breaking : तमिलनाडु के Ex-DGP करुणा सागर को बनाया गया RJD का राष्ट्रीय प्रवक्ता … चितरंजन गगन सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने दी बधाई…

Bihar Now

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी…

Bihar Now

Betsson Casino Välkomstbonus För Nya Spelare

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो