Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना के फुलवारी रेप एंड मर्डर केस का आरोपी निकला मानसिक विकृत, 75 साल की महिला को भी नहीं बख्शा था…

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में दो बच्चियों के साथ पहल रेप और फिर एक की हत्या के एक आरोपी देवानंद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी देवानंद मानसिक विकृत है।

जिस बच्ची की रेप के बाद उनसे हत्या की थी। उसके साथ पहले भी दुष्कर्म की कोशिश कर चुका था। यही नहीं इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने से पहले भी आरोपी 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप के साथ उसकी हत्या कर चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी खेती करता है…

पटना में दो बच्चियों के साथ दरिंदगी को अंजाम देने वाला आरोपी देवानंद राय मानसिक विकृत का शिकार है। जिसे अपने किए पर कोई पछतावा भी नहीं है। इससे पहले पुलिस शुक्रवार को इस जघन्य रेप एंड मर्डर मामले में देवानंद को धर दबोचा था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 9 जनवरी को शहर से करीब 8 किमी की दूरी पर फुलवारी शरीफ की महादलित टोला की दो बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। एक बच्ची की हत्या कर दी थी। जबकि दूसरी बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसका इलाज पटना एम्स में चल रहा है। दोनों बच्चियों की उम्र 8 और 12 साल है।

इस कांड का खुलासा करते हुए डीआईजी राजीव मिश्रा ने बताय.. बेहोशी की हालत में मिली बच्ची से बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपी देवानंद को पकड़ने में कामयाब हो सकी। पुलिस ने इस मामले में सारे सबूत भी इकट्ठे कर लिए है।

और फॉरेंसिक जांच भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस घटना से पूरे शहर के लोगों में आक्रोश है। सभी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं कानून व्यवस्थआ को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

Related posts

पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे अंशुमान मोहन कभी भी बॉलीवुड में ले सकते हैं धमाकेदार एंट्री…

Bihar Now

सिंघम’ शिवदीप लांडे की दहाड़ के बाद मची खलबली, कहा : अब गैंग को निपटाने की जिम्मेदारी हमारी

Bihar Now

बाल- बाल बचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता, तार से टकराया रविशंकर प्रसाद का हेलीकाप्टर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो