Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में पोस्टर वॉर जारी, पोस्टर के जरिए JDU का लालू यादव पर जोरदार हमला …

आरजेडी ने किया पलटवार, खड़े किए नीतीश के सुशासन पर सवाल !

आगामी विधानसभा चुनाव इसी वर्ष होना है..ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहा है, तमाम पार्टियों के बीच सियासी तल्खियां बढ़ते नजर आ रही है…

आज एक बार फिर जेडीयू ने पोस्टर जारी कर लालू यादव पर जोरदार सियासी हमला किया है.. जेडीयू ने पोस्टर में लालू यादव को परिवार मोह को लेकर होटवार तक की बातें कही हैं… साथ ही जेडीयू ने पोस्टर पर एक जुमला का उपयोग किया है जिसमें लालू यादव के भ्रष्टाचार में लिप्त्ता को दर्शाया गया है.. उसमें कहा गया कि “धंधे मातरम, धंधे मातरम , सिर्फ धंधे मातरम”…

वहीं आरजेडी ने जेडीयू के इस पोस्टर पर पलटवार करते हुए नीतीश कुमार शासन‌ पर सवाल खड़े कर दिए हैं.. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि जनादेश में डकैती कर सत्यता में विराजमान तो जेडीयू है…साथ ही तिवारी ने कहा कि हिसाब तो जेडीयू को देनी चाहिए..हमने तो 15 साल बनाम 15  साल का चुनौती दिए हुए हैं..

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार किस दिशा में जा रही ,ये जनता बखूबी समझ रही है और जेडीयू के झांसे में अब नहीं आने वाली है… वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जेडीयू के कार्यकाल में हुए तमाम भ्रष्टाचार का ब्याख्यान किए…

ब्यूरो रिपोर्ट , बिहार नाउ

,

Related posts

सोशल डिस्टेंशिंग की खुलेआम उड़ी धज्जियां, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

Breaking : चिराग पासवान को बड़ा झटका, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी पद से दिया इस्तीफा…

Bihar Now

परिवारवालों के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज …

Bihar Now