Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

7 दिनों में 8 मर्डर…”सु”शासन का ये शासन ?

बेगूसराय बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर बिशनपुर काली मंदिर के निकट की है। बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी रामनगर वार्ड 7 निवासी नगीना सिंह का 35 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार उर्फ गुजरा अपने परिजनों के साथ बुधवार की रात बेगूसराय बाजार आया था। बाजार से लौटने के दौरान रास्ते में मंदिर दर्शन करने रूके थे।

परिजनों ने बताया कि मृतक राजीव कुमार मंदिर के बाहर ही था और परिजन सब मंदिर के अंदर दर्शन करने गए थे तभी बाहर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए। परिजन जब बाहर निकल देखा तो राजीव कुमार को मृत पाया।

पने किसी से भी कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बता देता है ताकि अपराधी प्रवृत्ति का था और कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था। पिछले 7 दिनों में बेगूसराय में बेखौफ बदमाश लगातार हत्या की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रखा है।

सात दिनों में दो डबल मर्डर और एक महिला मुखिया की हत्या समेत 7 लोगों की हत्या की गई है लेकिन पुलिस किसी भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं कर पाई है जिससे पुलिस पर एक बड़ा सवाल उठ रहा है।

धनंजय झा ,बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

BIG BREAKING : बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन करते  गिरफ्तार हुए मुकेश साहनी

Bihar Now

सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में पांच वर्षीय मासूम की गई जान।

Bihar Now

पप्पू यादव को भारी सुरक्षा के बीच वीरपुर उपकारा से भेजा गया दरभंगा DMCH, समर्थकों की उमड़ी भीड़..

Bihar Now