Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

वंशवाद-परिवारवाद, व किए हुए भ्रष्टाचार से बचने के लिए हुई एकजुटता बैठक : अश्विनी चौबे*

बक्सर : केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पटना में जनता को और एक दूसरे ठगने वाले राजनीतिक ठग इकट्ठा हुए थे। इनका सिर्फ एक मकसद है परिवार बचना. और जो भ्रष्टाचार किए हैं, उससे बच कर निकलने का यह प्रयास है। यह हसरत पूरा नहीं होगा। जो भ्रष्टाचार किए हैं, उन्हें जेल जाना होगा। देश की जनता उनके मंसूबे पर पानी फेर देगी। विपक्षी दलों के लिए पटना केवल राजनीतिक पर्यटन स्थल बन कर रह जायेगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे बक्सर में पत्रकारों से बातचीत करते‌ हुए कहा कि जो पटना आए हैं सभी एक दूसरे के विरोधी रहे हैं,लेकिन सत्ता प्राप्ति के लिए मंच पर साथ दिखे। खैर, देश की जनता ‘फिर एकबार मोदी सरकार’ बनाने के लिए उत्सुक है,उत्साहित है।

इस महा-ठगबंधन में शामिल विपक्षी दलों के पास देश के विकास हेतु न कोई नीति है न कोई नियत है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि जिस कांग्रेस ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण को यातनाएं दी देश के लोकतंत्र को बंदी बना लिया देश पर आपातकाल थोप दिया था।उसी कांग्रेस के साथ आज नीतीश लालू गलबहियां कर रहे हैं। बिहार की जनता सब देख रही है। जनता ऐसे गठबंधन को घर बैठा देगी।

Related posts

“बिहार का मिजाज NDA के खिलाफ, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुरारी और देवली ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मिजाज का कर दिया इशारा”…

Bihar Now

विधायक के आरोप पर MSU का जवाब, अपने नाकामियों को छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं जेडीयू विधायक…

Bihar Now

तेजस्वी यादव का हाजीपुर अस्पताल में आधी रात को छापा, अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी कंपनी को किया ब्लैकलिस्टेड…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो