Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विधायक के आरोप पर MSU का जवाब, अपने नाकामियों को छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं जेडीयू विधायक…

कोरोना कहर के बीच बिहार में चुनावी सुगबुगाहट भी तेज हो गई है..इसी कड़ी में हर नेता तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं..इसी बीच दरभंगा के हायाघाट से जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने MSU के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप फेसबुक के माध्यम से लगाया है…

विधायक अमरनाथ गामी के आरोप पर MSU के सदस्य व आरोपी दीपक झा ने भी फेसबुक के माध्यम से विधायक पर जमकर हमला किया है.. उन्होंने कहा है कि विधायक जी, चुनावी साल में इतनी चालाकी से काम नहीं चलेगा.. बेबुनियाद आरोप व गीदड़भभकी से कुछ होने वाला नहीं है.. जनहित में काम करना होगा …

MSU के प्रवक्ता धीरज झा ने कहा कि जदयू विधायक अमरनाथ गामी का MSU सदस्यों द्वारा उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप आधारहीन, चुनावी वर्ष में अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ड्रामा कर रहे हैं विधायक!

धीरज झा ने कहा कि अभी कुछ देर पहले जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने फेसबुक पर पोस्ट किया गया है कि MSU के हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष दीपक झा एवं अन्य सदस्यों ने इनके ऊपर लाठी डंडे और रोड़ेबाजी कर जानलेवा हमला किया है। इनका ये आरोप नितांत आधारहीन और झूठा है जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। हम इसका खंडन करते हैं। एक विधायक का इस प्रकार का ओछापन दिखाना बेहद निंदनीय और शर्मनाक कार्य है।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ, दरभंगा

 

स्टू

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन, मुकदमा पूर्व व लंबित वाद मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा…

Bihar Now

हल्ला है हर ओर, बिहार में मिलेंगे सारे चोर !… विपक्षी एकता की बैठक पर‌ BJP का पोस्टर वॉर…

Bihar Now

पटना में बी डी कॉलेज के छात्रों का जबरदस्त हंगामा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

Bihar Now