Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“नीतीश कुमार ने स्वीकार लिया कि उनके चेहरे और तीर के निशान पर कोई चुनाव जीतने वाला नहीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा JDU का बचना हो जाएगा मुश्किल”

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर और तीर छाप के बटन पर अब कोई चुनाव जीतने वाला नहीं है। JDU जो दल है वो नहीं बचने वाला है। नीतीश कुमार ने स्वयं मान लिया है कि उनके चेहरे पर एक भी वोट नहीं मिलने वाला है।

आज JDU के बैनर तले राजनीति करने वाले लोग समझ रहे हैं कि धीरे-धीरे ये JDU नाव डूब रही है। आज JDU का कोई भविष्य नहीं है या बड़ी संख्या में जदयू में जो काम करने वाले लोग हैं उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि जब नीतीश कुमार के नाम पर वोट नहीं पड़ेगा, JDU का संगठन है नहीं तो उनका क्या होगा। चुनाव जैसे-जैसे करीब आएगा JDU नाम के पार्टी का बचना और उस पार्टी के नाम पर वोट पड़ना बहुत मुश्किल दिखता है।

बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं या प्रधानमंत्री का चेहरा बन जाएं तो सच्चाई ये है कि बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं है। जिसको अपने दल का चेहरा बनाना है बना दे। बिहार की जनता यह भी देखेगी कि नीतीश कुमार नेता होने के नाते, सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते, राजनीतिक कार्यकर्ता आपने समाज के लिए काम क्या किया है ?..

Related posts

“अररिया मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित होगी कानूनी कार्रवाई”

Bihar Now

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के सम्मान में जिला प्रशासन ने किया विदाई समारोह का आयोजन…

Bihar Now

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रह रहे नियोजित शिक्षकों और BDO के बीच बढ़ी टकराहट,एक दूसरे पर दर्ज करवाया FIR…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो