Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बेगूसराय में एक युवक के सिर में मारी गोली, शव को झाड़ी में लगाया ठिकाना, जांच में जुटी पुलिस…

खबर बेगूसराय से है जहां एक युवक के सिर में गोली मारने के बाद उसके शव को झाड़ी में ठिकाने लगा दिया गया.. जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.. मामला मंझौल ओपी क्षेत्र के कावर इलाके की है. आज सुबह के वक्त महिलाएं और बच्चे जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गए तो लोगों ने एक युवक की शव फेंका देख आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी.

मौके पर घटना की जानकारी पाकर पहुंची मंझौल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.

इस संबंध में मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन ने बताया कि युवक के सिर में पीछे से गोली मारी गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है युवक की अन्यत्र हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए कावर क्षेत्र में फेंक दिया गया है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. युवक के पहचान की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना को किसने और किस वजह से अंजाम दिया है..

Related posts

तेजस्वी यादव के तंज पर जेडीयू का जोरदार हमला, कहा – सेटेलाइट नेता बन गए हैं तेजस्वी यादव…

Bihar Now

बिहार कैबिनेट का विस्तार कल, NDA में सीट शेयरिंग फाइनल होते ही शपथग्रहण का समय हुआ तय

Bihar Now

Alle Online Casinos Schweiz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो