Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जननायक एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट की कोशिश, चलती ट्रेन में यात्री को मारी गोली… बेखौफ अपराधी, बेखबर रेल प्रशासन ?…

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास अपराधियों ने ट्रेन लूटपाट के दौरान एक यात्री को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल यात्री की पहचान बेतिया जिले के हरीनगर थाना क्षेत्र के रामू साह के पुत्र मिट्ठू कुमार के रूप में हुई है। जिसे आरपीएफ के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

घटना बुधवार की शाम 7:30 बजे की बताई गई है। घटना के संबंध में घायल मिट्ठू कुमार ने बताया कि वह दरभंगा से अमृतसर जाने के लिए जननायक एक्सप्रेस के जेनरल क्लास के डिब्बे में सवार हुआ था। इसी दौरान कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास दो की संख्या में आए अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की। इस फायरिंग की घटना में मिट्ठू साह के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपराधियों ने उससे उसका मोबाइल उसके पास से रुपए भी लूट लिया। घायल का बताना है कि उसके पास से अपराधियों ने 20 हजार की लूट की है। घायल ने बताया कि अपराधियों ने उसके अलावा अन्य यात्रियों के साथ भी लूटपाट की है। वहीं इस संबंध में मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

Related posts

Breaking : दिनदहाड़े ICICI बैंक में अपराधियों ने डाला डाका,लाखों की लूट…

Bihar Now

Big Breaking : रणक्षेत्र में तब्दील हुआ मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी, हथियार के साथ एक गिरफ्तार…

Bihar Now

“खाकी” वर्दी का खौफनाक चेहरा !… सिपाही ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा वाले की बाल पकड़कर की धुनाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो