Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग !… अपराधियों ने थानाध्यक्ष और दारोगा को मारी गोली… “सम्राट” के शासन‌ पर सवाल ❓…

पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम स्मैक तस्करी के आरोपितों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया।

एक युवक के अपहरण की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और हथियारबंद बदमाशों के बीच मणिचक तालाब के पश्चिमी इलाके में मुठभेड़ हो गई।

अपराधियों की ओर से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में मसौढ़ी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एएसआइ संजय कुमार को गोली लग गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। शुक्रवार की शाम एक कार पर सवार होकर आए आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक का जबरन अपहरण कर लिया।

बदमाश उसे मणिचक तालाब के पास उतारकर पश्चिम खंदे की ओर ले जाने लगे। स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने जब बदमाशों को एक युवक को घसीटते हुए देखा, तो वे उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े।

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख अपराधियों ने हथियार लहराते हुए सीधे गोली मारने की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को चारों तरफ से घेराबंदी करते देख बदमाशों ने अत्याधुनिक हथियारों से सीधे पुलिस टीम को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुए इस हमले के जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में कई राउंड गोलियां चलाईं। दोनों ओर से करीब एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई।

इस मुठभेड़ में प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई, जबकि एएसआई संजय कुमार के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई।

गोलीबारी के बीच ही अगवा युवक किसी तरह अपराधियों के चंगुल से छूटकर भागा और पुलिस वाहन के पास पहुंचकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जो मसौढ़ी के संगतपर मोहल्ले का निवासी है।

मुठभेड़ के बाद दोनों घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज एम्स में चल रहा है।

इस मुठभेड़ में एक अपराधी को भी गोली लगने की जानकारी मिली है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी पुलिस ने नहीं की है। घटनास्थल पर मसौढ़ी, धनरूआ और पुनपुन सहित आसपास के आधा दर्जन थानों की पुलिस को बुलाकर पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है।

 

Related posts

मुजफ्फरपुर में कैश चोरी की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद दुकान से निकाले गए कर्मी ने ही दिया घटना को अंजाम…

Bihar Now

CSP संचालक से लूटकांड का उद्भेदन,लूट की नगद राशि व लोडेड कट्टा के साथ 2 गिरफ्तार…

Bihar Now

सुशासन राज नहीं, बिहार में है “राक्षस” राज… मधुबनी कांड में पीड़ितों से मिल कर की आर्थिक मदद… पीड़ितों से मिलने के बाद तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तंज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो