Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सुशासन राज नहीं, बिहार में है “राक्षस” राज… मधुबनी कांड में पीड़ितों से मिल कर की आर्थिक मदद… पीड़ितों से मिलने के बाद तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तंज…

बिहार के मधुबनी हत्याकांड के बाद बिहार में सियासत भी चरम पर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव ने मधुबनी के एसपी और डीएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि जब तक ये दोनों अधिकारी मधुबनी में टिके रहेंगे. इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है. क्योंकि रक्षक ही रावण बने बैठे हैं.

मंगलवार को मधुबनी पहुंचे तेजस्वी यादव ने महमदपुर गांव जाकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिया. तेजस्वी ने कहा कि होली के दिन रावण सेना नाम से संगठन चलाने वालों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. इसके पीछे प्रवीण नाम का एक गुंडा है. जिसके खिलाफ कई मामले सामने आये हैं लेकिन उसका सांठगांठ सीएम नीतीश के अधिकारियों के साथ है. वह अफसरों के साथ उठता-बैठता है.

तेजस्वी ने कहा कि घटना के दिन मृतकों के परिजनों ने एसपी को फोन कर इसकी सूचना दी. लेकिन कोई भी पुलिसवाला नहीं पहुंचा. एक ही घर की तीन-तीन महिलाएं विधवा हो गईं. लेकिन किसी भी पुलिसवाले ने साथ नहीं दिया. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने डीजीपी से बात की. लेकिन लोगों को एक बात समझनी चाहिए कि जब तक एसपी और डीएसपी को हटाया नहीं जायेगा तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा.

Related posts

कुर्सी पर बैठे हैं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, जमीन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी !… टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जताई घोर आपत्ति, शिक्षा मंत्री को DEO से माफी मांगने की मांग की..

Bihar Now

मानवता हुई शर्मसार !… मुजफ्फरपुर में दलित महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई, पति के साथ बदसलूकी

Bihar Now

किसान को इंग्लिश बोलता देख भड़के नीतीश, पूछा- इ क्या मतलब है जी.. इंग्लैंड में रहते हो क्या?… ­

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो