Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बेगूसराय में कैदी एंबुलेंस ड्राइवर की हत्या, संदेहास्पद हत्या पर उठे सवाल ?

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

बेगूसराय मंडल कारा के कैदी एंबुलेंस के ड्राइवर की संदेहास्पद अवस्था में मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है ।घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की है ।

बताया जा रहा है कि कैदी एंबुलेंस का चालक धर्मेंद्र रजक सोमवार को एक कैदी को लेकर इलाज के लिए पटना गया था और वह वापस लौट कर नहीं आया । बीती रात नगर थाना में पदस्थापित टाइगर मोबाइल के जवानों ने धर्मेंद्र रजक को घायल अवस्था में क़ैदी एंबुलेंस में ही देखा फिर उसको इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया एवं परिजनों को इसकी सूचना दी । लेकिन इलाज के क्रम में ही धर्मेंद्र रजक की मौत हो गई ।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है । परिजनों का आरोप है कि किसी कैदी के द्वारा किया किसी अन्य वजह से धर्मेंद्र रजक की साजिशन हत्या करवाई गई है। क्योंकि कैदी एंबुलेंस में एसिड की बोतल एवं एक प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद हुई है ।

त्र

Related posts

Safe Pokies Best Payout

Bihar Now

Breaking : सीतामढ़ी में दिनदहाड़े सोना व्यवसायी से लूट, पिस्टल की नोंक पर लाखों लूट मौके से फरार हुए अपराधी…

Bihar Now

पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पीटी परीक्षा कैंसिल करने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो