Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में ठंढ़ से छात्र की मौत, स्कूल में बेहोश हुई छात्रा…

खबर मुजफ्फरपुर से है जहां ठंड से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गयी वहीं एक बच्ची स्कूल में ही चेतना सत्र के दौरान बेहोश हो गयी।पहला मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड का है जहां के उ. मध्य विद्यालय राघो मझौली के वर्ग 6 के एक छात्र मो. कुर्वान पिता मो. इस्लाम गांव वाजेदपुर मझौली को ठंड से स्कूल में तबीयत बिगड़ गयी।

ठंड से कंपकंपाते देख शिक्षकों ने बच्चे को घर भेज दिया जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए डाक्टर के पास ले जाते की रास्ते में ही बच्चें ने दम तोड़ दिया।मौत के बाद जहां परिजनों में चित्कार मची थीं वहीं बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश।

दूसरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के ही गायघाट प्रखंड के उ. उच्च विद्यालय दहिला का है जहां चेतना सत्र के दौरान 9 वां की छात्रा सकीना खातून ठंड से कंपकपाते बेहोश होकर गिर पड़ी।चेतना सत्र के दौरान बेहोश होकर छात्रा के गिरने से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल के एचएम व शिक्षकों ने तुरंत आग जला रसोइया के मदद से छात्रा को मालिश कराया फिर परिजनों को खबर कर डाक्टर को बुला छात्रा का इलाज कराया।जिसके बाद छात्रा को होश आया।

वहीं छात्रा के बेहोश होने की खबर सुन अभिभावक स्कूल पहुंच अपने बच्चों को घर ले जाने की जिद पर अड़ गये व स्कूल बंद करने लगे फिर शिक्षकों ने प्रशासनिक आदेश का हवाला देकर शांत कराया। ठंड से मौत व बेहोश होने की खबर से अभिभावक चिंतित है अभिभावकों का कहना है नाम काटने के डर से जान जोखिम में रख बच्चे को स्कूल भेजते हैं अगर इस कड़ाके की ठंड में प्रशासन स्कूल बंद कुछ दिन के लिए कर दे तो क्या बिगड़ जायेगा?

एक आदमी की जिद में मासूमों को काहे सजा दी जा रही है।वहीं बोचहां प्रखंड के भाकपा माले के महासचिव राम बालक सहनी मृतक स्कूली छात्र के घर पहुंच प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा की मांग की व कहा कि ठंड में स्कूल खोलने के प्रस्ताव पर सरकार पुर्नविचार करे ।

Related posts

Breaking: जमीनी विवाद में मर्डर,दो पक्षों में जमकर गोलीबारी, एक की मौत

Bihar Now

JDU में उठने लगे विरोध के सुर, शिक्षकों से शराबियों की “जासूसी ” करने वाले आदेश को बताया बेतुका, आदेश रद्द करने की सरकार से मांग..

Bihar Now

RJD सांसद ने बोला केंद्र और राज्य सरकार पर हमला

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो