Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना की सबसे ऊंची इमारत बिस्कोमान भवन में आग, 13वीं मंजिल धुआं-धुआं, बेल्ट्रॉन ऑफिस को भारी नुकसान…

पटना के बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर स्थित बेल्ट्रॉन कार्यालय में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही 5 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और 12 वॉटर बाउजर के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी.

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता और बिस्कोमान भवन की ऊंचाई को देखते हुए तुरंत भारी संख्या में दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया. मौके पर अग्निशमन दस्ते की 5 अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म (सीढ़ी) गाड़ियां और 12 बड़े वॉटर बाउजर (पानी के टैंकर) पहुंचे. हाई-राइज बिल्डिंग होने के कारण आग बुझाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए हाइड्रोलिक गाड़ियों की मदद से जवानों ने 13वें फ्लोर तक पहुंच बनाई.

आग पर काबू पाने के लिए घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
अग्निशमन विभाग के दर्जनों जवानों ने चारों तरफ से मोर्चा संभाला. अंदर भरे धुएं को बाहर निकालने और आग की लपटों को अन्य मंजिलों में फैलने से रोकने के लिए जवानों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. फायर फाइटर्स की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अग्निशमन दस्ते के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिस्कोमान भवन के 13वें फ्लोर पर स्थित बेल्ट्रॉन (Beltron) ऑफिस से आग की शुरुआत हुई थी. शुरुआती जांच और स्थिति को देखते हुए अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है.

Related posts

67 BPSC फाइनल परीक्षा में चाणक्या I.A.S एकेडमी के छात्रों ने लहराया परचम…

Bihar Now

भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ ट्रक जप्त…

Bihar Now

मॉनसून सत्र के चौथे दिन भी सदन में जोरदार हंगामा, जीवेश‌ मिश्रा को किया गया मार्शल आउट, BJP ने किया वॉकआउट …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो