बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
जिसके बाद स्पीकर के आदेश पर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा और बीजेपी विधायक शैलेंद्र पांडे को मार्शल ने सदन से बाहर निकाल दिया।इसके बाद बीजेपी के सभी विधायक वेल में आ गए और बाद में बीजेपी के विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर बाहर निकल गएगए
दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी ने 10 लाख सरकारी नौकरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में पूछा कि सरकार के 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ?
समान काम समान वेतन का क्या हुआ? इसके बाद स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को बात खत्म करने का आदेश दिया। जिसके बाद बीजेपी विधायक फिर से वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने सभी को वेल से हटाने का आदेश मार्शल को दिया।
उसके बाद स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को कहा कि वे अपने स्तर से प्रस्ताव दें, इस तरह से सदन नहीं चलेगा। इसपर संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आसन और सदन के प्रति जो विधायक सम्मान नहीं रखते…
सरकार चाहती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके बाद बीजेपी विधायक कुर्सी पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। स्पीकर बार बार बीजेपी विधायकों को चेतावनी देते रहे बावजूद वे हंगामा करते रहे।
