Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हिटलरशाही नहीं चली तो नीतीश शाही भी नहीं चलेगी, बिहार को तानाशाह से मुक्ति दिलाना BJP का लक्ष्य – सम्राट चौधरी…

बिहार विधान परिषद की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विरोधी दल के सदस्यों ने तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के पगड़ी को लेकर तंज किया।

जिसपर सम्राट ने भरी सदन में कह दिया कि जिस दिन आपको सीएम पद से हटाएंगे उस दिन पगड़ी उतरेगी। सदन के बाहर आने के बाद विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन बीजेपी डरने वाली नहीं है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री ने पूछा की मुरेठा बांधकर क्यों घूमते हैं, तो कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का संकल्प लिया है। जिस दिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाएंगे उस दिन ही पगड़ी खुलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन बीजेपी डरने वाली नही है। नीतीश कुमार को जब तक बिहार के सीएम पद से नहीं हटाएंगे, तबतक बीजेपी आराम से बैठने वाली नहीं है…

उन्होंने कहा कि बीजेपी सदन के अंदर अपने लिए नहीं बल्कि जनता के मुद्दे पर लड़ रही है। बिहार में शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गईं, इसी मुद्दे को जब उठाया तो सरकार जवाब देने से भाग रही है लेकिन जब हिटलरशाही नहीं चली तो नीतीशशाही भी नहीं चलेगी। नीतीश कुमार जैसे तानाशाह से बिहार को मुक्ति दिलाना ही बीजेपी का एकमात्र लक्ष्य है।

बिहार में जबतक एनडीए की सरकार रही उसमें कोई चार्जशीटेड मंत्री नहीं रहता था लेकिन आज लिस्ट निकालकर देख लीजिए, पूरा गुंडों की सरकार है। नीतीश कुमार को हिम्मत नही है कि वे आरजेडी के खिलाफ कुछ बोल दें, दो मिनट में मुख्यमंत्री पद से हटा देगा…

Related posts

जगदानंद सिंह होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Now

पूर्णिया में कुख्यात गुड्डू मियां की हत्या, अपराधियों ने दौड़ा दौड़ा कर मारी गोली…

Bihar Now

Breaking : मुजफ्फरपुर SSP ऑफिस में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो