Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मॉनसून सत्र के दौरान हंगामे के बाद बीजेपी ने दोनों सदनों से किया वॉकआउट, थोड़ी देर में बीजेपी का विधानसभा मार्च, भारी तादाद में पुलिस बल तैनात….

नई शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में और 10 लाख रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी ने आज पटना में विधानसभा मार्च आयोजित किया है। राज्यभर से बीजेपी नेता आज पटना पहुंचे हैं। पार्टी ने शिक्षकों और बेरोजगारों से भी नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

ऐसे में हजारों प्रदर्शनकारी इस मार्च में जुटे हैं। इस दौरान शिक्षक भर्ती नियमावली, रोजगार के अलावा अगुवानी पुल हादसा, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी महागठबंधन सरकार को घर जा रहा है।

बीजेपी के विधानसभा मार्च को लेकर पटना पुलिस भी पूरी तैयारी कर ली है.. पटना के तमाम चौक चौराहों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है… तमाम चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है..

दूसरी ओर, मॉनसून सत्र के दौरान हंगामे के बाद बीजेपी ने दोनों सदनों से वॉकआउट कर दिया है। सभी नेता गांधी मैदान पहुंच रहे हैं। बीजेपी का मार्च थोड़ी देर में गांधी मैदान से शुरू होगा। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए विधानसभा पहुंचेंगे। दूसरी ओर, बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है। गांधी मैदान से लेकर विधानसभा तक 40 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

विधानसभा मार्च में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत बड़ी संख्या में विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारियों एवं अन्य नेता शामिल हो रहे हैं।

Related posts

मानव श्रृंखला से संबंधित बैठक में भाग लेकर घर लौट रहे प्रिंसिपल की सड़क दुघर्टना में मौके पर ही मौत…

Bihar Now

प्यार का विरोध करना युवती को पड़ा महंगा, सनकी आशिक ने मारी गोली, गिरफ्तार…

Bihar Now

सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI जांच के फैसले से RJD की सहमति, लेकिन सरकार से सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो