Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

छपरा के एक मकान में जबरदस्त ब्लास्ट…ब्लास्ट से मकान धवस्त, 3 की मौत !… 2 लोगों के दबे होने की आशंका…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सारण जिला से सामने आ रही है जहां खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग इलाके में एक मकान में जबरदस्त विस्फोट हुआ है… विस्फोट के बाद घर के पचड़े उड़ गए हैं और मकान के बीच हिस्से में आग लग गई है…

विस्फोट के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है हालांकि आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन मौके वारदात पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट चुकी है… स्थानीय लोगों के मुताबिक 3 से 4 लगों की इस मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है…

घर नदी किनारे है जिसमे मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया है। बताया जा रहा है कि ध्वस्त घर मे कई लोग दबे पड़े हैं। जिन्हें निकालने का प्रयास हो रहा है।

अभी तक मरने वालों की तादात का कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त मकान में तीन से चार लोग थे जिनके बचने की कोई उम्मीद नही है।

Related posts

The Casino Townsville

Bihar Now

गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर नीतीश की टिप्पणी, कहा – ये उन्हीं से पूछिए, पिटाई शब्द का इस्तेमाल करना कहीं से उचित है…

Bihar Now

बिहार में हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर…. पत्रकार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो