Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी में एक महिला की जिंदा जलाकर हत्या !… घटनास्थल से 5 मिनट की दूरी पर स्थित थाने को 10 घंटे बाद हुई सूचना !…

दहेज मुक्त की कवायद वाले राज्य बिहार में दहेज की वजह से हो रही हत्याएं में काफी इजाफा हुआ है.. ताजा मामला मधुबनी के झंझारपुर के भैरवस्थान थाना अंतर्गत लोहना गाँव से सामने आई है… जहां एक महिला को जिंदा जलाकर मार दिया गया है.. इसके बाद रातों रात मृतक कुमकुम झा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया… ये सबसे अजीबोगरीब मामला इसलिए है क्योंकि शव का अंतिम संस्कार कहाँ किया गया ये अभी तक सामने नहीं आ पाई है…हालांकि आज यानी शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन ऐसी कोई सुराग नहीं मिली है… ्

घटना बुधवार यानी 20 जुलाई देर रात को अंजाम दिया गया.. जिसके बाद आरोपी पति पवन झा सहित पूरा परिवार ने कुमकुम झा की हत्या को मौत में तब्दील करने के लिए हर वो हथकंडा अपनाया, जिससे ये प्रतित हो कि कुमकुम झा खुद घर में आत्महत्या कर ली…

इस मामले की सच्चाई तब सामने आई, जब मृतक कुमकुम झा के चचेरे भाई शंकर झा को उसके ससुर इन्द्र नारायण झा ने कॉल करके अपने घर घटना के अगले दिन बुलाया…

मृतक कुमकुम झा के भाई शंकर ने जब घटनास्थल यानी उसके ससुराल पहुंचा तो मृतक के ससुर इन्द्र नारायण झा ने कहा कि आपकी बहन यानी कुमकुम झा ने कल देर रात यानी बीते बुधवार को केरोसीन डाल आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई…

ये सुनते ही मृतक कुमकुम झा का भाई ने सवाल किया कि आप घटना के अगले दिन यानी 21 जुलाई को शाम में ये बातें क्यों बता रहे हैं  ?.. यदि मेरी बहन ने ऐसा कुछ किया, तो आपने उसी वक्त या अंतिम संस्कार करने जाने के दौरान हमलोगों को जानकारी क्यों नहीं दी  ?…इसके बाद मृतक के भाई ने थाने में आवेदन इसकी सूचना दी साथ ही हत्या की आशंका व्यक्त की…

मृतक कुमकुम झा के भाई शंकर झा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक कुमकुम झा, पिता –  शुभ चंद झा, ग्राम – लोहना, थाना – भैरव स्थान, जिला मधुबनी को दिनांक 20 जुलाई को रात 10 बजे करीब उनके ससुराल वालों ने जला के मार डाला ..  जानकारी मिलते ही हमने  लिखित एफआईआर भैरव स्थान थाना में करवाया …..

वहीं भैरव स्थान थानाध्यक्ष ने बिहार नाउ से फोन पर बात करते हुए बताया कि लोहना निवासी कुमकुम झा की बेरहमी से हत्या कर शव का अंतिम संस्कार चुपके से कर दिया गया है… हालांकि हत्या कैसे की गई ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है…

थानाध्यक्ष ने बताया कि ये हत्या ही है और पूरे प्लानिंग के तहत कुमकुम झा की इसके पति सहित पूरे परिवार ने हत्या की है… आगे की कार्रवाई जारी है… जांच में और जो सच सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.. हालांकि आरोपी पति पवन झा, ससुर इन्द्र नारायण झा समेत पूरे परिवार के लोग घर मे ताला जड़ के फरार हो गए हैं….

 

 

Related posts

लूट के दौरान अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली,हालात नाजुक…

Bihar Now

Australia Online Casino That Accept Paysafe

Bihar Now

शिक्षक बहाली को लेकर आज तस्वीरें होंगी साफ, शिक्षा विभाग और बीपीएससी की होगी संयुक्त बैठक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो