Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

बिहार पुलिस का गालीबाज थानाध्यक्ष ?… वीडियो वायरल, पूजा समिति ने लगाया आरोप…

कोरोना काल के बीच बिहार में चुनाव के साथ साथ दुर्गा पूजा भी हो रहा है..कोरोना से बचने व रोकथाम को लेकर तमाम Covid 19 गाइडलाइंस प्रशासन की ओर से जारी की गई है..ऐसे में प्रशासन को दोहरे चुनौतियों का सामना करते हुए पूजा को भी सही तरीके से करवाना है.. लेकिन इसी बीच कई जगह प्रशासन ने इस कोविड गाइडलाइंस को फॉलो करवाने के बजाय गाली गलौच करते नजर आते हैं…ये आरोप लगाए जा रहे हैं..

ऐसा ही एक ताजा मामला दरभंगा के लहेरियासराय से प्रकाश में आया है.. लहेरियासराय थानाध्यक्ष एच एन सिंह पर पूजा समिति के सदस्यों ने बाजा बजाने से रोकने के बहाने गाली गलौच सहित अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है…

पूजा समिति के सचिव मनोज नायक ने बताया कि बुधवार तकरीबन 8 बजे रात में लहेरियासराय थानाध्यक्ष पूजा पंडाल में पहुंच कर हमारे सदस्यों के साथ गाली गलौच करने लगे.. उन्होंने कहा कि हमारे पूजा प्रांगण में कोई बाजा उस वक्त नहीं बज रहा था..हमलोग कोविड गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करते हुए हर साल की तरह इस बार भी पूजा कर रहे हैं…

वहीं थानाध्यक्ष एच एन सिंह ने पूजा में बाजा बजाने की बात वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं..साथ ही गाली गलौच करने की बात को भी वीडियो में स्वीकारते नजर आ रहे हैं.. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है…

वहीं पूजा समिति के सचिव ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारी से की, जिसके बाद डीएसपी अनोज कुमार मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया..

सबसे बड़ा सवाल कि कानून के रखवाले को कानून की धज्जियां उड़ाने का अधिकार किसने दिया ?… थानाध्यक्ष को गाली गलौच करने का अधिकार किसने दिया ?…यदि पूजा समिति गलत कर रहा था तो कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं ?…

ये तमाम ऐसे सुलगते हुए सवाल हैं जिसका जवाब वरीय अधिकारी को देना चाहिए..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Breaking : दरभंगा में BJP विधायक संजय सरावगी का जबरदस्त विरोध, GO Back के लगाए गए नारे..

Bihar Now

लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली AIIMS में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज…

Bihar Now

गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर नीतीश की टिप्पणी, कहा – ये उन्हीं से पूछिए, पिटाई शब्द का इस्तेमाल करना कहीं से उचित है…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो