Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लोक गायिका शारदा सिन्हा दिल्ली AIIMS में भर्ती, ICU में चल रहा इलाज…

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत खराब है। दिल्ली AIIMS के ICU में उनका इलाज चल रहा है। वे एक हफ्ते से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी. शनिवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनको इमराजेंसी वार्ड में लाया गया.

हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था, जिसके बाद से वो काफी चिंतित रहती थीं. अभी उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है. एम्स में डॉकटर्स की टीम उनके इलाज में जुटी है.

आपको बता दें कि छठ के त्योहार पर शारदा सिन्हा के गाने काफी पसंद किए जाते हैं. छठ पर गाए उनके गाने काफी मशहूर हैं. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1980 में की थी.

शारदा सिन्हा अब तक 62 से ज्यादा छठ गीतें गा चुकी हैं. गायिका अपने पति के निधन के बाद काफी परेशान थीं. वह हर दिन सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए कुछ न कुछ लिखती रहती थीं.

Related posts

पत्रकार की हत्या पर बोले तेजस्वी, जल्द होगी कार्रवाई …अपराध को लेकर BJP को तेजस्वी का जवाब, बिहार से ज्यादा दिल्ली में क्राइम…

Bihar Now

बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित…

Bihar Now

“बिहार का मिजाज NDA के खिलाफ, दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुरारी और देवली ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मिजाज का कर दिया इशारा”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो