Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कस्टडी में युवक की मौत, थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड… आत्महत्या या लापरवाही ?…

धीरज कुमार,बक्सर

बक्सर : जिले के सिमरी थाने में हिरासत में बंद शराबी धनहा गांव निवासी युवक राजेश कुमार खरवार ने हाजत में अपने बेल्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई.

हालांकि थानाध्यक्ष ने इस बात को छिपाने की कोशिश की. घटना पर संज्ञान लेते हुए एसपी शुभम आर्य ने मामले की जाँच की और यह पाया कि सिमरी थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, ओडी प्रभारी सीताराम चौधरी, और चौकीदार हरिकिशुन यादव की लापरवाही के कारण युवक की जान गई. ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस घटना का पूरा विवरण कैद हुआ, जिससे पुष्टि हुई कि राजेश ने हाजत में अपने बेल्ट का उपयोग कर फंदा बनाया था. पुलिस ने फुटेज को जांच का हिस्सा बनाया और इसके आधार पर आवश्यक कदम उठाए.

राजेश के पिता नंद बिहारी खरवार ने ही अपने पुत्र के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी. उन्होंने बताया कि राजेश शराब के नशे में घर पर हंगामा करता था और पहले भी कई बार जेल जा चुका था. पिता की शिकायत के बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया था.

राजेश की मौत के बाद मामले को शांत रखने के लिए अनुमंडल के चार थानों की पुलिस, सिपाही और एसडीएम को मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिससे परिवार को न्याय मिल सके.

Related posts

सहरसा की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं 46 वार्ड पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण, बोलीं मेयर- जल निकासी की समस्या पर ध्यान दिया जायेगा …

Bihar Now

तेजस्वी यादव ने की स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की इस्तीफे की मांग…

Bihar Now

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सदन में हंगामा, BJP विधायक संजय सरावगी सहित तमाम विधायकों ने की विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो