Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ सेन्ट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,पटना में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन…

हाजीपुर: नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सेन्ट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पूमरे, पटना में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन चिकित्सा निदेशक की अध्यक्षता में किया गया ।

इस अवसर पर अ.मु.स्वास्थ्य निदेशक/प्रशासन एवं अस्पताल के अन्य चिकित्सकगण, पारा मेडीकल कर्मचारीगण, मरीज तथा उनके परिजनगण शामिल हुए। इस अवसर पर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन तथा भारत में हो रहे नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के संबंध में एक समेकित आंकड़ा श्री साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पारामेडिल, पटना के प्रशिक्षुओं एवं प्रतिनिधियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

अपने अध्यक्षीय भाषण में चिकित्सा निदेशक द्वारा नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । थीम लोग पहले: कलंक और भेदभाव को रोकें…

रोकथाम को मजबूत करें (People first: stop stigma and discrimination, strengthen prevention) से संबंधित अपने अध्यक्षीय भाषण में लोगों को जागरूक करने तथा रोकथाम एवं उचित सलाह देने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने और दूसरों को इस दुराग्रह से दूर रहने को प्रेरित करने हेतु आग्रह किया गया जिससे हमारा परिवार, समाज और देश बच सके तथा आने वाले बच्चों के नस्लों को इससे बचाया जा सके ।

 

Related posts

टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2021 जारी…. भारतीय विश्वविद्यालयों में टॉप पर अपना जलवा बरकरार रखा KIIT ..

Bihar Now

पटना में पीड़ितों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी,बांटा राहत सामग्री…

Bihar Now

Reality Check : दरभंगा में अधिकारी के आदेश का उरा माखौल, बिना हेलमेट के लोगों को मिल रहा है पेट्रोल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो