Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार मे बहार है,अपराधियों की जय जयकार है !

बेगूसराय में सरेशाम बस मालिक की गोली मार कर हत्या…

बिहार मे अपराधियों का तांडव जारी है..ताज़ा मामला बेगूसराय का है… बेगूसराय में एक बार फिर से अपराधियों ने दिनदहाड़े खूनी वारदात को अंजाम दिया है। एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने बस मालिक को मौत के घाट उतारा है। मृतक रणवीर शिव रथ बस के मालिक बताये जा रहे हैं।

वारदात शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है। बेखौफ अपराधियों ने टाउन थाना इलाके के सुभाष चौक के समीप इस वारदात को अंजाम दिया है। यह बेगूसराय का अत्यंत ही व्यस्त इलाका है। लिहाजा अचानक गोली चलने से भगदड़ की स्थिति बन गई। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि रणवीर को अपराधियों ने उस वक़्त टारगेट किया जब वे कहीं जा रहे थे। मृतक रणवीर चांदपूरा के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी दो की संख्या में थे और वे बाइक पर सवार होकर आए थे।

Related posts

एक बार फिर मुजफ्फरपुर में 15 लाख की लूट, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

गृहमंत्री एक बार फिर जुमलेवाजी करके चले गए, अमित शाह पर RJD का हमला…

Bihar Now

एक बार फिर पुलिस को खुलेआम चुनौती, राजधानी पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो