Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

RJD सांसद ने बोला केंद्र और राज्य सरकार पर हमला

मनोज झा,RJD सांसद

 

राजीव झा,बिहार नाउ ,सहरसा

सहरसा परिसदन में शुक्रवार को राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर जम कर भड़ास निकाला। उन्होंने कहा की 09 पार्टी के लगभग 12 लोग कश्मीर गए लेकिन वहां एयरपोर्ट से बाहर किसी को नही जाने दिया। वहां का कैसा स्थिति है यह जानने के लिए जाने पर ऐसा स्थिति उत्पन हो जाना बहुत दुःखद बात है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि वहां जो पत्रकार समाचार संकलन करने गये उसको कितनी चोटें आयी। आज पीओके पर हल्ला हो रहा है लेकिन कश्मीर के लोग सामान्य जीबन जी रहे है कि नही ये तो देखें। कश्मीर में सभी तरह के लैंडलाइन , टेलीफोन सेवा बंद है लेकिन कोई भी बीजेपी नेता अड़तालीस घंटा बिना मोबाइल , टेलीफोन के रहकर दिखाये।

राज्य सरकार पर भी साधा निशाना

बिहार में इन दिनों अनंत सिंह से लेकर विवेक पहलवान पर पुलिस की दबीश को लेकर सांसद ने कहा कि निजाम कानून तय नही करे। कानून के निजाम को अपने हिसाब से काम करने दे। निजाम ने कानून को बिगाड़ दिया है। पुलिस अपना काम कर रही है जो दोषी होगें उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। सांसद ने यह भी कहा कि मैं सहरसा का बेटा हूँ और यहाँ की बात को भी रखता हूँ। सहरसा के लिए एम्स की बात को रखता आया हूँ और आगे भी रखूँगा। अगले महीने जब आऊँगा तो कबीर बहुजन चेतना केंद्र जो पूर्णिया और सहरसा में तैयार हो रहा है उसका उद्घाटन होगा। सांसद के साथ राजद नेता अजय सिंह , भरत झा , मगन जी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

बेगूसराय निवासी रजनीकांत पाठक लड़ सकते हैं दरभंगा स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव

Bihar Now

समाधान यात्रा के दौरान सहरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोगों से की मुलाकात…

Bihar Now

नर्स की लापरवाही पड़ी जान पर भारी, मोबाइल पर बात करते हुए मासूम को लगा दिया बेहोशी का ओवरडोज इंजेक्शन,मौत …

Bihar Now