Bihar Now
BREAKING NEWS
अंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : दरभंगा में BJP विधायक संजय सरावगी का जबरदस्त विरोध, GO Back के लगाए गए नारे..

कोरोना काल में बिहार में इसी साल चुनाव होना है..ऐसे में तमाम सियासी पार्टियों के नेता अब अपने अपने क्षेत्र का दौरा करने में जुट गए हैं… कई जगहों पर नेताओं को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है…

महनार के जदयू विधायक उमेश कुशवाहा को विरोध का सामना करते हुए वीडियो सामने आने के बाद अब एक बीजेपी विधायक की खबरें सामने आ रही है, जिन्हें क्षेत्र में जनता का जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा है…

दरभंगा के शहरी क्षेत्र के बीजेपी विधायक संजय सरावगी क्षेत्र का लगातार दौरा करने में जुटे हुए हैं इसी बीच उनको क्षेत्र में इस वक्त जनता का जबरदस्त आक्रोश झेलना पड़ा है… मौके पर मौजूद जनता ने विधायक को गो बैक के नारे लगाकर विरोध जताया है…

लोगों में क्षेत्र में सही रूप से कामना न होने को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला है.. इसी से नाराज होकर लोगों ने विधायक का जमकर विरोध जताया है…जानकारी के मुताबिक दरभंगा के लहरिया सराय में बीजेपी विधायक संजय सरावगी को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है…

हालांकि संजय सरावगी के साथ मौजूद कुछ बीजेपी कार्यकर्ता के रोकथाम के बाद और बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो पाया… वहीं स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि हंगामा कर रहे लोग एमएसयू के  हैं..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बाढ़ का दबाव नहीं झेल सका डायवर्सन, कई गांवों में घुसा पानी

Bihar Now

SP साहब जबाव दीजिए क्रिमिनल कहां है …24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली ?…

Bihar Now

Breaking: भागलपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो