Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

परिवारिक कलह को लेकर एक छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद की वजह से एक छात्र ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली । घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड 12 की है ।

बताया जा रहा है कि इंटर का छात्र प्रिंस कुमार कुछ दिनों से गुमसुम रहता था तथा परिवार के लोगों से भी गुस्सा होकर बात करता था । आक्रोशित होकर परिवार के लोग भी उसे डांट डपट कर देते थे । आज सवेरे जब घर के सभी लोग गंगा स्नान के लिए गए हुए थे इसी दौरान प्रिंस कुमार ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली ।

जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो प्रिंस कुमार को मृत अवस्था में पाया फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

चिराग के समर्थन में आए गिरिराज सिंह,कहा – सही बोलते हैं चिराग…NDA है एकजुट…

Bihar Now

ई – पॉस मशीन को लेकर बैठक आयोजित

Bihar Now

न्यायालय औऱ संविधान का अपमान करना आपातकाल लगाने वाले कांग्रेस गठबंधन के DNA में, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने वाले लोकतंत्र के हितैषी नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो