Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

हड़ताली शिक्षकों ने जुलूस निकालकर जताया सरकार का विरोध…

बेगूसराय में 25 फरवरी से ही शिक्षकों का धरना प्रदर्शन जारी है, इसी कड़ी में आज सैकड़ों हड़ताली शिक्षकों ने सड़कों पर जुलूस निकाला तथा बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी की । शहर के ट्रैफिक चौक से शिक्षकों का जुलूस निकालकर कैंटीन चौक पहुंचा जहां शिक्षकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया ।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि आज बिहार सरकार शिक्षकों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है और इसी के तहत सैकड़ों शिक्षको को निलंबित किया गया है एवं उन पर एफ आई आर दर्ज किया गया है ।

जबकि शिक्षक अपने अधिकार के लिए मांगों पर अड़े हुए हैं एवं प्रदर्शन कर रहे हैं । प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि सरकार के इस दमनकारी नीति के विरोध में एवं अपने अधिकार के लिए शिक्षकों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा और जब तक बिहार सरकार शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन भी जारी रहेगा ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
य।

Related posts

DPS स्कूल के प्रिंसिपल का क्रूर चेहरा आया सामने… छात्र को घंटों बंधक बनाकर की बेरहमी से पिटाई, व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर दी सजा…

Bihar Now

बीजेपी को बड़ा झटका, कई नेताओं ने समर्थकों के साथ थामा जेडीयू का दामन…

Bihar Now

कांग्रेस का नया खेल ! इधर तेजस्वी की CM उम्मीदवारी पर सहमति नहीं… उधर नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफर

Bihar Now