Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

हड़ताली शिक्षकों ने जुलूस निकालकर जताया सरकार का विरोध…

बेगूसराय में 25 फरवरी से ही शिक्षकों का धरना प्रदर्शन जारी है, इसी कड़ी में आज सैकड़ों हड़ताली शिक्षकों ने सड़कों पर जुलूस निकाला तथा बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी की । शहर के ट्रैफिक चौक से शिक्षकों का जुलूस निकालकर कैंटीन चौक पहुंचा जहां शिक्षकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया ।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि आज बिहार सरकार शिक्षकों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है और इसी के तहत सैकड़ों शिक्षको को निलंबित किया गया है एवं उन पर एफ आई आर दर्ज किया गया है ।

जबकि शिक्षक अपने अधिकार के लिए मांगों पर अड़े हुए हैं एवं प्रदर्शन कर रहे हैं । प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि सरकार के इस दमनकारी नीति के विरोध में एवं अपने अधिकार के लिए शिक्षकों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा और जब तक बिहार सरकार शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन भी जारी रहेगा ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
य।

Related posts

समस्तीपुर नगर निगम पर ऑटो चालकों ने लगाए गंभीर आरोप , कहा- दबंगों द्वारा किया जाता है अवैध वसूली…

Bihar Now

EXCLISIVE : DGP साहब, सुनिए…थानेदारों की कहानी, ‘अपने’ इंस्पेक्टर साहब की जुबानी…

Bihar Now

पीएम मोदी पर RJD का तंज !… “बदलाव का बयार अब आंधी बन चुकी है, प्रधानमंत्री की धमकी भरी भाषा उनकी झल्लाहट और तनाव की निशानी”…

Bihar Now