Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने किया हत्या कांड का उद्भेदन, हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…

बेगूसराय पुलिस को आज उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उसने अपहरण के बाद हत्या मामले को सुलझाते हुए हत्या में नामजद तीन अभियुक्त बिहारी, मृत्युंजय एवं रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही साथ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ तीन देसी कट्टा एवम 12 जिंदा कारतूस भी बरामद की है।

दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु से बीते शनिवार को अपराधियों ने रोशन कुमार एवं उसके चचेरे भाई का अपहरण कर लिया था बाद में किसी तरह रोशन कुमार के चचेरे भाई कन्हैया ने भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन रोशन कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को एक बगीचे में फेंक दिया था ।

एसपी अवकाश कुमार के अनुसार वर्चस्व की लड़ाई की वजह से ही रोशन कुमार की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में तीन अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

“अब कोई दाएं-बाएं नहीं करेंगे, हमेशा बीजेपी के साथ रहेंगे”… नालंदा में नीतीश कुमार की खास अपील…

Bihar Now

फिर डराने लगा कोरोना !.. बिहार में फिर मिले कोरोना के 6 नए मरीज, एक्टिव केस 23, कई जगह जांच किट की समस्या…

Bihar Now

बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर बाबा के पैतृक गांव में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन, पत्रकार संतोष झा सहित कई गणमान्य रहे मौजूद…

Bihar Now