Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस का नया खेल ! इधर तेजस्वी की CM उम्मीदवारी पर सहमति नहीं… उधर नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफर

महागठबंधन की बैठक को लेकर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने बताया कि विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी. को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने पर बातचीत होगी.

पटना में गुरुवार (17 अप्रैल) को होने वाली महागठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान का बड़ा बयान सामने आया है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बता रही है. क्या कांग्रेस तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट मानती है? क्या आज की बैठक के बाद औपचारिक ऐलान हो जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने बयान दिया था सीएम उम्मीदवारी पर आगे चर्चा होगी. वही लाइन हमारी है.

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी सदन में हमारे नेता हैं. सीएम कैंडिडेट के सवाल को पेचीदा बनाने, बार-बार उठाने की जरूरत नहीं है.

उनसे पूछा गया कि पिछली बार 70 सीटों पर कांग्रेस लड़ी थी, इस बार कितने सीटों पर लड़ना चाहते हैं? इस पर शकील अहमद खान ने कहा कि किसी भी चीज को दृढ़ता बनाने की जरूरत नहीं है. मकसद है एनडीए सरकार को हटाना. सीटों को लेकर सभी सहयोगी दलों का ख्याल रखा जाना. सीट शेयरिंग एक बड़ा मुद्दा नहीं, प्रैक्टिकल होकर इस पर बात करेंगे. साथ ही महागठबंधन की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक में विधानसभा चुनाव संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी. कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने पर बातचीत होगी.

एक अन्य सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार का उपहास उड़ाती हैं. यह देखकर अफसोस होता है. सहयोगी दलों को बीजेपी निगल जाती है. सुबह का भूला शाम को घर आए तो उसे भूला नहीं कहते. गांधीवादी, गोडसेवादी के साथ नहीं रह सकते. उन्होंने नीतीश को महागठबंधन में आने का ऑफर देते हुए कहा कि अगर वे एनडीए में असहज हैं, गोडसेवादी विचारधारा वालों को छोड़कर हमारे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के साथ आते हैं तो उनका स्वागत है.

Related posts

AIG के 3 ठिकानों पर छापेमारी…पटना, मुजफ्फरपुर और सीवान में SUV की छापेमारी…

Bihar Now

Breaking : गोलियों की तरतराहट से थर्पराया पटना का ये इलाका !.. प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मेयर के बेटे पर मर्डर करने का आरोप…

Bihar Now

सुनाई कम पड़ता है क्या, तो उठ कर आइए इधर … ADG के आते ही मुख्यमंत्री ने कहा – जरा देखिए इस मामले को …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो